टीम इंडिया के ऑलराउंडर और दुनिया के सबसे अच्छे फील्डरों में शुमार
सुरेश रैना आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैना का जन्म 27 नवंबर 1986
को मुरादनगर में हुआ था। उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने इंटरनेशनल
क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। हालांकि पिछले कुछ समय से रैना को टीम
इंडिया में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। रैना मिडिल ऑर्डर
में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिंग के चलते काफी चर्चा में रहे हैं।
रैना के खाते में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो विराट कोहली से लेकर रोहित
शर्मा जैसा कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सकता है। भारत की ओर से सबसे पहले तीनों
फॉरमैट में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम ही दर्ज है। ऐसा
सबसे पहले करने की उपलब्धि उनसे कोई नहीं छीन सकता है। इसके अलावा रैना
12वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे, जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी ठोकी।
रैना को आईपीएल का किंग माना जाता है। आईपीएल में सबसे पहले 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड रैना के नाम ही दर्ज है। रैना इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 और वनडे वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
( ) के 'नीच' के बयान पर बिहार में मचे सियासी हलचल के बीच आखिर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि मैंने क्या कहा और क्या अर्थ निकाला
गया। सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ये मामला टीवी वालों द्वारा ज्यादा-प्रचारित किया गया।
नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा
कि एक निजी चैनल की तरफ से उन्हें विकास पर चर्चा के लिए बुलाया गया था और
साथ ही कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक चर्चा को शामिल नहीं किए जाने की
बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर मैंने बसे इतना कहा था कि बात को इतना नीचे मत ले जाइए।
गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा ( ) को ये शब्द इतना नागवार गुजरा है कि नीच शब्द को लेकर बिहार से
लेकर केंद्र तक इस एक शब्द को लेकर सियासत तेज है। कुशवाहा ने इस शब्द को
राजनीतिक रंग देकर सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार उनसे माफी मांगने और सफाई देने की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले, 10 नवंब को कुशवाहा समाज के लोग नीतीश कुमार द्वारा उपेंद्र कुशवाहा को नीच कहे जाने से नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के
खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कुशवाह समाज के लोगों और पुलिस कर्मियों में कहासुनी
हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दी। इसमें कई कार्यकर्ता
घायल हो गए।
इसके बाद कुशवाहा ने ट्वीट करके कहा था कि कुशवाहा समाज पर लाठी चलवाने
के बजाय आप अपने बयान बयान का अर्थ लोगों को सार्वजनिक रूप से समझा देते तो
बड़ी कृपा होती। साथ ही कहा कि शायद लोगों का गुस्सा शांत हो जाता और आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती।
वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा उन्होंने लिखा था कि मुख्यमंत्री जी राजभवन की तरफ शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे लोगों को अगर संभाल पाना मुश्किल था तो भीड़ को तीतर-बितर करने के कई अन्य तरीके भी थे। लाठी-डंडों से
पिटवाकर निर्दोषों का खून बहाना व महिलाओं पर लाठी चलवाना कहां का न्याय है।
Tuesday, November 27, 2018
Wednesday, November 7, 2018
दीपावली पर बिहार जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्ची की मौत, क
इटावा: हरियाणा के गुरूग्राम से बिहार जा रही एक बस के
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बच्ची की मौत हो
गई तथा कई अन्य यात्री घायल हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार
त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार देर रात बिहार जा रही एक निजी बस अनियंत्रित
होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयरी जिससे मीनाक्षी नाम की सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मीनाक्षी बिहार के सीवान निवासी प्रताप सिंह की पुत्री थी. इस हादसे में बस के अन्य 48 यात्री घायल हो गए. बस यात्री दीपावली पर्व पर अपने अपने घर जा रहे थे. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के चौविया थाना क्षेत्र के तहत ग्राम खडैता के निकट हुआ. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों में ज्यादातर को मामूली चोटें आयी हैं जिनका इलाज चल रहा है.
ईटानगरः रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरूणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्यकर्मियों के साथ दिवाली मनाई. कोहिमा के रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरंजीत कंवर ने बताया कि उन्होंने पहले सीमा के निकट अग्रिम चौकी रोचचाम के लिए उड़ान भरी और इसके बाद अंजॉ जिले में हुलियांग चौकी की यात्रा की. हुलियांग में उन्होंने जवानों के साथ दीवाली मनाई और मिठाइयां बांटी गई. उन्होंने जवानों की समृद्धि और खुशी की कामना की.
कंवर ने बताया कि रक्षा मंत्री ने अंजॉ जिले में दउ-देलई और लोहित घाटियों में अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया था. उन्हें सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए दिबांग घाटी जिले में अनिनी और एंड्राला-ओमकर सीमा चौकियों पर भी जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी वहां की यात्राओं को रद्द करना पडा. ऊंचाई पर स्थित अंद्राला ओमकार की चौकी निकटवर्ती सड़क से 35-40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अरूणाचल प्रदेश के बोमडिया में सेना और पुलिस कर्मियों के बीच हुए संघर्ष से उपजी स्थिति की बुधवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने समीक्षा की. पिछले हफ्ते सेना के कुछ जवानों ने बोमडिया थाने में तोड़फोड़ की थी और पुलिस कर्मियों तथा आम लोगों पर हमला किया था.
रिजीजू ने मीडिया से कहा, ‘‘ सेना और पुलिस कर्मियों के बीच हुए टकराव पर रक्षा मंत्री और मैंने गौर किया है. मैं सबसे अपील करता हूं कि इसे सेना बनाम पुलिस और नागरिक प्रशासन की तरह नहीं लें.’’ अरूणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले रिजीजू ने कहा कि दो नवंबर को बोमडिया में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का आपसी सहमति के जरिए सौहार्द से निपटाना चाहिए.उन्होंने कहा, ‘‘ सेना और पुलिस, दोनों ही अत्यंत ही समर्पण से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं. एक घटना से महान संस्थानों की छवि को धूमिल करने नहीं दिया जा सकता है.’’
सीतारमण और रिजीजू, दोनों ने ही विश्वास बहाली के उपायों के तौर पर नागरिक समाज के सदस्यों से भी मुलाकात की. सीतामरण भारत-चीन सरहद पर अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए अरूणाचल प्रदेश में है.

Subscribe to:
Comments (Atom)