इटावा: हरियाणा के गुरूग्राम से बिहार जा रही एक बस के
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बच्ची की मौत हो
गई तथा कई अन्य यात्री घायल हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार
त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार देर रात बिहार जा रही एक निजी बस अनियंत्रित
होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयरी जिससे मीनाक्षी नाम की सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मीनाक्षी बिहार के सीवान निवासी प्रताप सिंह की पुत्री थी. इस हादसे में बस के अन्य 48 यात्री घायल हो गए. बस यात्री दीपावली पर्व
पर अपने अपने घर जा रहे थे. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के
चौविया थाना क्षेत्र के तहत ग्राम खडैता के निकट हुआ. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों में ज्यादातर को मामूली चोटें आयी हैं जिनका इलाज चल रहा है.
ईटानगरः रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरूणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्यकर्मियों के साथ
दिवाली मनाई. कोहिमा के रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरंजीत कंवर ने बताया कि
उन्होंने पहले सीमा के निकट अग्रिम चौकी रोचचाम के लिए उड़ान भरी और इसके
बाद अंजॉ जिले में हुलियांग चौकी की यात्रा की. हुलियांग में उन्होंने
जवानों के साथ दीवाली मनाई और मिठाइयां बांटी गई. उन्होंने जवानों की
समृद्धि और खुशी की कामना की.
कंवर ने बताया कि रक्षा मंत्री ने अंजॉ जिले में दउ-देलई और लोहित
घाटियों में अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया था. उन्हें सेना के जवानों के
साथ दिवाली मनाने के लिए दिबांग घाटी जिले में अनिनी और एंड्राला-ओमकर सीमा
चौकियों पर भी जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी वहां की यात्राओं को रद्द करना पडा. ऊंचाई पर स्थित अंद्राला ओमकार की चौकी निकटवर्ती सड़क से 35-40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
अरूणाचल प्रदेश के बोमडिया में सेना और पुलिस कर्मियों के बीच हुए संघर्ष
से उपजी स्थिति की बुधवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय गृह
राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने समीक्षा की. पिछले हफ्ते सेना के कुछ जवानों
ने बोमडिया थाने में तोड़फोड़ की थी और पुलिस कर्मियों तथा आम लोगों पर
हमला किया था.
रिजीजू ने मीडिया से कहा, ‘‘ सेना और पुलिस कर्मियों के बीच हुए टकराव
पर रक्षा मंत्री और मैंने गौर किया है. मैं सबसे अपील करता हूं कि इसे सेना बनाम पुलिस और नागरिक प्रशासन की तरह नहीं लें.’’ अरूणाचल प्रदेश से
ताल्लुक रखने वाले रिजीजू ने कहा कि दो नवंबर को बोमडिया में हुई
दुर्भाग्यपूर्ण घटना का आपसी सहमति के जरिए सौहार्द से निपटाना चाहिए.उन्होंने कहा, ‘‘ सेना और पुलिस, दोनों ही अत्यंत ही समर्पण से
राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं. एक घटना से महान संस्थानों की छवि को धूमिल करने नहीं दिया जा सकता है.’’
सीतारमण और रिजीजू, दोनों ने ही विश्वास बहाली के उपायों के तौर पर नागरिक समाज के सदस्यों से भी मुलाकात की. सीतामरण भारत-चीन सरहद पर अग्रिम
इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए अरूणाचल प्रदेश में
है.
No comments:
Post a Comment